प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान में भाग लेने वाले राजकीय महाविद्यालय चौपाल के विद्यार्थी। स्रोत: कॉ
चौपाल (रोहड़ू)।
राजकीय महाविद्यालय चौपाल में 'प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान' के तहत एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी की। स्वयंसेवियों ने पूरे परिसर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया। अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के सभी कक्षों की सफाई की। उन्होंने परिसर के विभिन्न हिस्सों, आसपास के क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों से प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। इस दौरान गंदगी को भी साफ किया गया। स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की समन्वयक प्रियंका ठाकुर ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। यह प्रत्येक विद्यार्थी और नागरिक का दायित्व है।