फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोफदा स्कूल में स्वयंसेवियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोफदा में सोमवार को सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। पंचायत के प्रधान त्रिलोक चंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। त्रिलोक चंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी वाणिज्य प्रवक्ता सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में सात दिनों तक चलने वालीं गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। मुख्यातिथि त्रिलोक चंद शर्मा ने स्वयंसेवियों को मैं नहीं तुम के ध्येय वाक्य को सार्थक करने का संकल्प लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी मनीषा मेहता, अधीक्षक राम लाल ठाकुर, संदीप केदारटा, निरंजन शर्मा, सुशील कुमार और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें