अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग रामपुर का विभाग स्तरीय अभ्यास वर्ग का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग रामपुर के दो दिवसीय विभाग अभ्यास वर्ग का सोमवार को समापन हुआ। अभ्यास वर्ग के दौरान शिवांश शर्मा को विभाग कार्यालय मंत्री और अमन वर्मा को सोशल मीडिया जिला संयोजक रामपुर बनाया गया। इनके अलावा तन्वी खूदं को जिला प्रेस मीडिया संयोजक रामपुर जिला, नमु चौहान को राष्ट्रीय कला मंच गतिविधि जिला संयोजक, शालिनी को जिला खेलो भारत गतिविधि जिला संयोजिका और कृतिका को स्टूडेंट फॉर सेवा गतिविधि जिला संयोजक बनाया गया। वहीं, स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट गतिविधि जिला संयोजक सौरव, जिला किन्नौर से एसएफडी अंजना, एसएफएस नेहा, रकम, सानिया, खेलो भारत साहिल सोनी और प्रेस मीडिया सुरजीत नेगी को चुना गया। अभ्यास वर्ग में रामपुर विभाग के दो जिला संगठनात्मक जिला रामपुर और किन्नौर की महाविद्यालय इकाइयों से 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इंद्र कुमार नेगी, विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार, विभाग संयोजक गौरिक शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक चेतन ठाकुर, अधिवक्ता इंद्र नेगी जिला प्रमुख किन्नौर और दीपक कुंडल, जिला प्रमुख रामपुर अमर देस्टा, एसएफडी गतिविधि विभाग प्रमुख कंवर सिंह और पूर्व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।