फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देलठ में दशहरा पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता, मनाली की टीम ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
. सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बांधा समां,
विज्ञापन

. मुख्य अतिथि बृज लाल ने विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी से किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
देलठ में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवयुवक मंडल देलठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। देवता साहिब पल्थान देलठ और देवता बनवीर टूटू के सानिध्य में दशहरा पर्व मनाया गया। वहीं, दशहरा पर्व के अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मनाली और मंडी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मनाली की टीम ने मंडी को सीधे सेटों में पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि बृज लाल ने विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उपविजेता मंडी की टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक संध्या में कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान लोक गायकों दर्शन भंडारी, बीरबल मुसाफिर समेत अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे। आयोजन में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृज लाल ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। खेलों से अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है, जबकि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के परिचायक हैं। इससे पहले नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पंकज राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने देवताओं और मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर क्लब के सचिव रवि चौहान, उपाध्यक्ष मूर्त सिंह और कोषाध्यक्ष तुषार ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें