फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का रोमांच 1 अक्तूबर से

विज्ञापन
ज्यूरी में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक करते शहीद पवन दंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी के
विज्ञापन
. शहीद पवन दंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी की ओर से स्पर्धा का होगा आयोजन
विज्ञापन


. विजेता टीम को मिलेगी 55,555 रुपये की इनामी राशि और टॉफी

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
शहीद पवन दंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी की ओर से 1 से 4 अक्तूबर तक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्लब के अध्यक्ष विक्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों और व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्लब के सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह प्रतियोगिता मेमोरियल पार्क ज्यूरी में होगी। उन्होंने कहा कि पुरुषों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर खेली जाएगी और विजेता टीम को 55,555 रुपये की नकद राशि और टॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 25,555 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता ओपन स्तर पर खेली जाएगी, जिसमें विजेता टीम को 15 हजार प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 7,500 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। टग ऑफ वार की विजेता टीम को 7,100 रुपये, उपविजेता टीम को 3,500 रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। लोक नृत्य की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 11 हजार और द्वितीय पुरस्कार 5,500 रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में खेलने वाली टीमों को 28 सितंबर तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

इस मौके पर उप प्रधान हिमांशु, सचिव विशाल महाजन, राहुल नेगी, नरेश कुमार और मनीष सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें