फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बसाहरा में वॉलीबॉल महाकुंभ शुरू, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार रुपये

विज्ञापन
बसाहरा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद मुख्याति​थि और अन्य। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
बसाहरा में वॉलीबॉल महाकुंभ शुरू, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार रुपये
विज्ञापन

. महिला रस्साकशी और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बसाहरा में धरोहर द/श क्लब की ओर से वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के अलावा महिला रस्साकशी और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। शुभारंभ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के महासचिव राजीव ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। विशेष अतिथि पूर्व उप प्रधान गोपालपुर पंचायत गोपाल ठाकुर, पूर्व प्रधान सनारसा पंचायत मस्त राम चौहान, समाजसेवी संस्थापक महेंद्र पटेल मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष हरीश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे और मैच मैट पर होंगे। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जा रही है। महिला रस्साकशी और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,111 रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,555 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अटेकर, सर्वश्रेष्ठ सेटर, सर्वश्रेष्ठ लिबेरो, उभरते खिलाड़ी और फेयर प्ले के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें