फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में रांटा ब्रदर्स बिजोरी कबड्डी में नावर टिक्कर चैंपियन

विज्ञापन
नरैण में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते विधायक नंद लाल। संवाद
विज्ञापन
नरैण में वॉलीबाल, कबड्डी और रस्साकशी स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, मुख्यातिथि नंदलाल ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। मुराल हिल यंग्स स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन ने नरैण में खेल महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वीरवार को समापन समारोह में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन चौहान और पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खेलकूद स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल महोत्सव में वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, कैरम और रस्साकशी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
वॉलीबाल का खिताबी मुकाबला रांटा ब्रदर्स बिजोरी रोहड़ू और एप्पल वैली छाजपुर जुब्बल की टीम के बीच हुआ, जिसमें रांटा ब्रदर्स की टीम विजेता रही। वहीं, एप्पल वैली छाजपुर जुब्बल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में नावर टिक्कर की टीम विजेता रही और चौपाल की टीम उपविजेता बनी। वॉलीबाल में अंकुश चौहान को बेस्ट अटेकर और करण को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा इंडोर गेम्स में एसडीएमसी जकधार टीम ओवरऑल विजेता चुनी गई। मुख्यातिथि ने वॉलीबाल विजेता टीम को 40 हजार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 20 हजार और ट्रॉफी, कबड्डी की विजेता टीम को 21 हजार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 10,500 और ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं, अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीरभद्र सिंह कायथ, दर्शन दास कायथ, त्रिलोक भलूनी, सुभाष रांझा, दीपक वर्मा, डॉ. सतपाल, राजेंद्र देष्टा, ललित कायथ, तरुण कायथ, रज्जी कायथ, दीपक राज कायथ और प्रितम मेहता सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी में महिलाओं ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता के समापन समारोह में महिलाओं की रस्साकशी स्पर्धा आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें मंढोग की टीम के सिर विजेता का खिताब सजा। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 10 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता रही जराशी की टीम को पांच हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें