फाइनल में ग्रीन वैली कल्पा को हराया
सोलन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता वॉलीबाल एसोसिएशन किन्नौर की टीम ने जीती। प्रतियोगिता में छह टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
फाइनल मुकाबले में वॉलीबाल एसोसिएशन किन्नौर की टीम ने ग्रीन वैली कल्पा को हराया। संघ के सचिव ललित नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब वरिष्ठ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। सोलन के बद्दी में 14, 15 और 16 नवंबर को प्रतियोगिता आयोजित होगी। सचिव ने सभी विजेता और भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि किन्नौर की टीम राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की।