रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू की विशेष बैठक अध्यक्ष गोपाल चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी दिनों में जनसेवा को और प्रभावशाली बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान समिति में कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। वीरेंद्र ठाकुर को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजेश चौहान को मुख्य सलाहकार बनाया गया। राजन हारटा और दिग्विजय रोनी को मीडिया प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा धर्मेंद्र चौहान, अजीत कायथ, कुलदीप ठाकुर, समर ठाकुर और महेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने कहा हैं कि समिति समाज सेवा के कार्यों में जुटी रहेगी। हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी। समिति की ओर से अब तक पचास लाख रुपये से अधिक की राशि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए खर्च कर दी गई है। समिति के साथ जुड़े करीब 300 सदस्य आपस में फंड एकत्र कर जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं।