रिकांगपिओ (किन्नौर)। पंजाब नेशनल बैंक ने शुक्रवार को आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत कोठी पंचायत में जागरूकता शिविर लगाया। इसमें क्षेत्र के सभी बैंकों के प्रबंधकों ने भाग लिया। वित्तीय परामर्शदाता जिला किन्नौर डीबी नेगी ने बताया कि इस शिविर ग्रामीणों की बैंक की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी सागर और शाखा प्रबंधक धर्म कीर्ति नेगी ने शाखा में पड़ी अज्ञात राशि की सूची ग्राम पंचायत कोठी के प्रधान महेश कुमार को सौंपी, ताकि लोग अपना पैसा, अपना अधिकार योजना का लाभ उठा सकें।