रामपुर बुशहर। रामपुर में पोषण भी, पढ़ाई भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर ने यह शिविर लगाया था। प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण का ध्यान रखने के साथ पढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच में बरकल, सराहन और ज्यूरी सर्किल की 85 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कार्यकर्ताओं को बच्चों की पढ़ाई के महत्व पर जानकारी दी गई। द्वितीय दिन पोषण से जुड़े आवश्यक और व्यावहारिक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। अंतिम दिन पोषण भी, पढ़ाई भी की अवधारणा को व्यवहार में लागू करने बारे जागरूकता किया गया। शशि ठाकुर ने 24 से 26 तक दूसरे बैच में 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 27 से 29 तक तीसरे बैच में 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अजीत डोगरा, चंदर शर्मा, पूना देवी और गुरुदेव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।