निरमंड खंड के जाओं स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम में उठे कई ज्वलंत मुद्दे। संवाद
जाओं स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम में उठाए कई सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं में एक विशेष कार्यक्रम के तहत युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र की प्रक्रिया, संसदीय कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजू कश्यप ने छात्रों को मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई और संसद की कार्यवाही का अनुकरण किया। प्रधानाचार्य राजू कश्यप ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी है। इससे न केवल राजनीति प्रशासन की समझ प्राप्त करते हैं, बल्कि अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की कला भी सीखते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर बहस की और समाधान भी प्रस्तुत किए। उनके उत्साह और जोश को देखकर सभी शिक्षक प्रभावित हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।