फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मकड़ोग में ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल ( रोहडू)।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की मड़ावग शाखा द्वारा ग्राम पंचायत मकडोग में बैंक ग्राहकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को केवाईसी अपडेट, मोबाइल बैंकिंग तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को समय पर केवाईसी अपडेट कराने के महत्व की जानकारी दी। साथ ही मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया और साइबर सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक लोकेंद्र चौहान, इलमदीन और राजेश कुमार सहित अन्य बैंक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी बैंकिंग संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में करीब 35 से 40 ग्रामीणों ने भाग लिया और बैंकिंग सुविधाओं और डिजिटल लेनदेन से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त की। बैंक के अधिकारियों ने ग्राहकों से समय पर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने और सुरक्षित, सरल एवं सुविधाजनक बैंकिंग के लिए डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें