कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा की कुई पंचायत में क्षय रोग (टीबी) को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने और समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की। पंचायत कुई की प्रधान अंकिता वर्मा, उपप्रधान भूपेंद्र मेहता ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर इसकी पहचान और उचित उपचार से इससे पूरी तरह ठीक हुआ जा सकता है। इस मौके पर वार्ड सदस्य रविंद्र, अजय, गीता, मीरा दत्ता, सुमन सहित अन्य मौजूद रहे।