रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की तकलेच पंचायत के सेरी-मझाली में सावन मेला मनाया गया। ग्रामीणों और महिलाओं के साथ देवलुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर महानाटी डाली। दो दिन तक सजे पारंपरिक मेले में देवता साहिब दोगणू विशेष रूप से मौजूद रहे। मेला आराध्य देवता साहिब खंटू महाराज के सानिध्य में मनाया गया। मेले में दूरदराज से पहुंचे लोगों ने देवता साहिब के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को दोपहर बाद देवता साहिब दोगणू दरकाली पंचायत के कुखी गांव को रवाना हुए। कुखी गांव के बाद देवता साहिब रडोली, दरकाली और मराला गांव का दौरा करेंगे।