डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की दुर्गम पंचायत काशापाट में ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस की मौजूदगी में पंचायत क्षेत्र को नशा मुक्त करवाने का अभियान चलाया। काशा गांव से भांग उखाड़ो की मुहिम शुरू की गई। पंचायत प्रधान प्यासू मल ने कहा कि यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रखा जाएगा। पंचायत क्षेत्र के हर गांव में सभी स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं को अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे। युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान के प्रति सचेत किया जाएगा। काशा गांव में अभियान के तहत उप प्रधान ईश्वर सनाटू, वार्ड पंच महेश्वर सिंह, अनुप जैन, नीलम भक्ति जैन, किरण बाला, महिला मंडल काशा प्रधान इंदिरा देवी, निशा साहनी, उर्मिला सहित पुलिस महकमे से उप निरीक्षक शिव राम मानद और उप निरीक्षक सतविंद्र ने सहयोग दिया।