फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देलठ में भ्रष्टाचार पर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
देलठ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान मौजूद बैंक अधिकारी और ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा देलठ ने बुधवार को देलठ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर लगाया। इस शिविर में ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया और रिश्वतखोरी की शिकायत करने के संबंध में जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि यदि बैंक का कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत संबंधित विभाग के समक्ष की जा सकती है। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने और किसी भी तरह की अनुचित मांग होने पर इसकी सूचना देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 लागू किया गया है, जो सरकारी कर्मचारियों की ओर से रिश्वत लेने या पद का दुरुपयोग करने पर सजा का प्रावधान करता है। इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रेम कालटा, सौरव शर्मा, अंकुश राठौर, आशमा कपूर, कल्पना शर्मा, लक्ष्मी, नरेंद्र गुप्ता, परमानंद, नरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें