)। काशापाट पंचायत के कंडी गांव में एक दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सक आदित्य ने लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रोजमर्रा की जीवन शैली में खानपान और मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि अधिकांश बीमारियां जल जनित रोगों से फैलती हैं। घरों के आसपास स्वच्छ वातावरण रखें, जिससे प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके। चिकित्सक आदित्य और मीरा ने करीब दो दर्जन महिला और पुरुषों का स्वास्थ्य जांचा और दवाएं वितरित कीं। आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी और उर्मिला ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौसम की खराबी और घास कटाई कार्य में व्यस्तता के चलते अन्य गांव से स्वास्थ्य जांच शिविर में लोग नहीं पहुंच पाए। पंचायत प्रधान प्यासू मल और उप प्रधान विक्की सनाटू ने पंचायत क्षेत्र के गांव में स्वास्थ्य विभाग और आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाने पर आभार जताया। इस मौके पर अमर जैन, विकेश गडेल, चंद्र मणी और जय चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।