विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से की सहयोग की अपील
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने 17 जुलाई को रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार 22 केवी गंगटोली फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ शमशेर ठाकुर ने बताया कि इस दौरान रोहड़ू, महेंदली, करासा, झड़ग सहित सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यदि मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें उन्होंने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। संवाद