डिंगीधार के गंछ्वा गाँव में ग्रामीणों को कैसीसी बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी देते ब
आनी (कुल्लू)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा दलाश ने मंगलवार को खंड की डिंगीधार पंचायत के गांव गंछ्वा में जागरुकता शिविर लगाया। इसमें तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में बैंक प्रबंधक रमेश ठाकुर ने लोगों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। प्रबंधक रमेश ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और जनधन योजना के बारे भी जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से इन योजनाओं का फायदा उठाने की अपील की। इस मौके पर कांगड़ा बैंक की दलाश शाखा के प्रबंधक रमेश ठाकुर के अलावा बैंक के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता की महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।