फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रेवलपुल–माटल सड़क की बदहाल हालत पर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
खस्ताहाल चंझालपुल से रेवलपुल- माटल सड़क। संवाद
विज्ञापन
निर्माण कार्य पर उठाए सवाल, सात किलोमीटर में से करीब 700 मीटर लंबी ही सड़क बनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। माटल पंचायत को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क चंझालपुल से रेवलपुल होते हुए माटल तक जाती है। एक दिन की बारिश ने ही सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। ठेकेदार ने सड़क की कटिंग का कार्य पूरा कर लिया है। अब सोलिंग और मेटलिंग की तैयारी की जा रही है। सरकार ने इस सड़क के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही साफ नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है, जबकि बारिश के बाद तो सड़क पैदल चलने योग्य भी नहीं रही है। रेवलपुल से माटल तक सात किलोमीटर में से करीब 700 मीटर लंबी ही नई सड़क बनाई गई है, जबकि शेष भाग में पहले पंचायत स्तर पर बनी कच्ची सड़क को ही चौड़ा कर तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिलाबाग से पंचायत मुख्यालय माटल तक पहले लोगों ने निजी स्तर पर एक किलोमीटर सड़क में छह खतरनाक मोड़ बनाकर रास्ता तैयार किया था। अब लोक निर्माण विभाग ने उसी पुराने ढांचे को आधार बनाकर निर्माण कार्य करवाया है, जिससे भविष्य में सड़क के सुरक्षित और सुचारु उपयोग पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

सही तकनीक और गुणवत्ता के साथ किया जाए सड़क का निर्माण
स्थानीय निवासी तारा दत्त शर्मा, कृष्ण गोपाल ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, ओम दत्त शर्मा, प्रीतम चौहान, सोहन लाल, जोगिंद्र चौहान, बलदेव सधामटा, राकेश सधामटा, संजीव धंगटा, अनिल शर्मा, मदन शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा, रमेश चौहान, गोविंद चौहान, दलीप चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि सड़क का निर्माण सही तकनीक और गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें