फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-लालसा रूट पर चल रही बस सेवा को लेकर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
रामपुर से लालसा रूट पर चलने वाली बस आधे रास्ते में हांफी। संवाद
विज्ञापन
आए दिन आधे रास्ते में हांफ रही परिवहन निगम की बस सेवा
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को शिंगला जीरो प्वाइंट के पास हांफी बस
यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

संवाद समाचार एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में यात्रियों का सफर राम भरोसे है। आए दिन आधे रास्ते में निगम की बसें हांफ रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार देर शाम को भी पथ परिवहन निगम की बस शिंगला जीरो पॉइंट के पास बीच सड़क पर ही खराब हो गई। इस कारण जहां जाम की समस्या पैदा हो गई, वहीं बस में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ सवारियों को पैदल सफर करना पड़ा, तो कई यात्री दूसरी बस का इंतजार करते रहे। कुछ यात्री निजी गाड़ियों में सफर करने को मजबूर हुए। रामपुर से लालसा रूट पर शाम करीब 6:00 बजे रामपुर बस अड्डे से चली। करीब तीन किलोमीटर के बाद ही बस आधे रास्ते में हांफ गई। इसके कारण शिंगला, लालसा और डंसा पंचायत के ग्रामीण परेशान हुए। आए दिन आधे रास्ते में परिवहन निगम की बस सेवाएं हांफने से ग्रामीणों में निगम प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर रोष है। ऋतु, इशिका, सुनील, राहुल, कमलेश और तुला राम सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन निगम की बसें आधे रास्ते में खराब हो रही हैं। शनिवार देर शाम को भी शिंगला जीरो पॉइंट के पास बस खराब हो गई। कई यात्री दूसरी बस का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद निगम की बस पहुंची। इसके बाद लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग उठाई है कि उक्त रूट पर नए बस भेजी जाए और समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें