पूह(किन्नौर)। सांसद रामस्वरूप ने भारत-तिब्बत सीमा के नजदीक बसे पंचायत कुन्नू चारंग गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयन करके गोद लिया है। इस बार मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत किन्नौर जिले के चारंग गांव को चयनित किया गया है। कुन्न चारंग किन्नौर जिले के तिब्बत और किन्नौर के मध्यम स्थित एक छोटा सा गांव है। यह गांव जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर और तिब्बत सीमा से 27 किलोमीटर दूर है। गांव की ऊंचाई समुद्र तल से 3400 मीटर है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने पत्राचार के माध्यम से उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर को विभिन्न विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग कर विकास के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।