फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विक्रमादित्य ने रोहड़ू मेले की स्मारिका का किया विमोचन

विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने किया राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की स्मारिका का विमोचन। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का समापन समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेले के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन

समारोह के दौरान मंत्री ने मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और समापन समारोह को यादगार बना दिया। रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम (नागरिक) धर्मेश रामौत्रा सहित विभिन्न गणमान्य लोग, संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें