फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विक्रम नेगी युवक मंडल परकोष्ट और मनीष राणा बने एनएसयूआई के समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 15/20 जोन कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया गया। 15/20 जोन कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीतीश भंडारी ने कहा कि विक्रम नेगी को युवक मंडल प्रकोष्ठ का समन्वयक और मनीष राणा को 15/20 जोन में एनएसयूआई का समन्वयक नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारियां मिलने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जोन अध्यक्ष नीतीश भंडारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ क्षेत्र के युवाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें