कुपवी के विकास पंवार ने पास की यूपीएससी परीक्षा
2025 में कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में जीत चुके हैं 50 लाख रुपये
पंचायत सचिव, टीजीटी आर्ट्स और आयकर निरीक्षक की परीक्षा कर चुके पास
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल के दूरदराज क्षेत्र कुपवी के जुब्बली गांव के विकास पंवार (22) ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। विकास के पिता चतर पंवार और माता विनता पंवार काफी उत्साहित हैं। विकास नवंबर 2025 में कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में अपनी प्रतिभा दिखाकर 50 लाख रुपये जीत चुके हैं। विकास ने यूपीएससी परीक्षा में 159वां स्थान हासिल किया है। इसके साथ वह पहले भी पंचायत सचिव, टीजीटी आर्ट्स और आयकर निरीक्षक की परीक्षा पास कर इन पदों पर सेवाएं दे चुके हैं, जो इनकी लगन, परिश्रम और संघर्ष के उदाहरण है। विकास पंवार ने बताया है कि यूपीएससी परीक्षा पास करना उनका सपना था, जिसकी प्रेरणा उन्हें उनके पिता से मिली थी। अब वह अपने पिछड़े क्षेत्र के साथ देश के अंतिम जरूरतमंद और आम जनमानस की सेवा करना चाहते हैं। बेटे की इस बड़ी कामयाबी से पूरे कुपवी क्षेत्र मे खुशी का माहौल है। विकास पंवार की यह कामयाबी क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन के साथ ऊर्जा का कार्य करेंगी।