फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में बैठक बेनतीजा, पंस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अगली बैठक में होगा चुनाव, 15 पंचायत समिति वार्डों के सदस्य तय करेंगे भविष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड ननखड़ी में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पहली बैठक में एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। वीरवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक बेनतीजा रहने से पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव लटक गया है। अब दोबारा चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी। ननखड़ी में पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों से जीतकर आए सदस्यों के लिए वीरवार को बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चयन की चुनावी प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां की गई थीं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू हुई, लेकिन 15 वार्डों में से एक भी सदस्य इस बैठक में नहीं पहुंचा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आयोजित इस पहली बैठक में दो तिहाई बहुमत की दरकार थी, लेकिन सभी सदस्यों ने इस बैठक से किनारा किया। करीब 1:30 बजे तक बैठक में जब कोई सदस्य नहीं पहुंचा, तो अब चुनाव की तिथि अब आगे टल गई है। अब अगली बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अपना बहुमत साबित करना होगा। पहली बैठक में जहां 10 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी, वहीं अब अगली बैठक में ऐसी कोई औपचारिकता नहीं होगी। इस बैठक में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए केवल बहुमत साबित करना होगा। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर आयोजित पहली बैठक में एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। अब जल्द ही चुनाव को लेकर अगली तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें