फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में जेएमसी विषय करो शुरू, वर्ना होगा उग्र आंदोलन : राहुल विद्यार्थी

विज्ञापन
एसएफआई कार्यकर्ता कॉलेज की विभिन्न मांगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए: प्रबंधन
विज्ञापन
. एसएफआई ने कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, विषय बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन


. चेताया, जब तक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की आंदोलन जारी रहेगा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (जेएमसी) विषय में प्रवेश प्रक्रिया बंद करने पर एसएफआई भड़क उठी है। एसएफआई ने चेताया है कि यदि जेएमसी विषय में पढ़ाई शुरू नहीं की गई, तो कॉलेज परिसर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जेएमसी विषय बंद करने के खिलाफ वीरवार को एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज में जेएमसी विषय शुरू करने की मांग उठाई है। इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि पत्रकारिता और जनसंचार एक महत्वपूर्ण एवं रोजगारोन्मुख विषय है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं। इस वर्ष विषय में प्रवेश बंद करने से कई छात्र और छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यह निर्णय छात्र हितों के विपरीत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। एसएफआई इकाई सचिव मीना राम ने कहा कि छात्रों की शिक्षा और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जेएमसी विषय में प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र बहाल नहीं की गई और विद्यार्थियों के हित में ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो एसएफआई आम छात्रों को लामबंद करते हुए महाविद्यालय परिसर में उग्र आंदोलन शुरू करेगी। धरना-प्रदर्शन, घेराव और व्यापक छात्र आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग की होगी। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि संगठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और तब तक आंदोलन जारी रहेगा, जब तक जेएमसी विषय में प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि ज्ञापन सौंपने के दौरान प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस विषय को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक के साथ जल्द बैठक की जाएगी। छात्रों की मांग को उनके समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें