विद्या चंद को सौंपी भाजपा मंडल कार्यालय सचिव की कमान। स्रोत : पार्टी
भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने जारी किए नियुक्ति के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के खोपड़ी से संबंध रखने वाले विद्या चंद को भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल के कार्यालय सचिव की कमान सौंपी है। रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तत्काल प्रभाव से यह नियुक्त की है। उन्होंने विश्वास जताया है कि विद्या चंद पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म, मानववाद और अंत्योदय के विचार को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीं, नव नियुक्त कार्यालय सचिव विद्या चंद ने कहा कि उन्हें संगठन ने जो मजबूती सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।