फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोक गीतों से विक्की चौहान ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस आषाढ़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। कुंगश के पारंपरिक तीन दिवसीय बीस आषाढ़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने खूब रंग जमाया। विक्की चौहान ने जब मंच संभाला, तो पूरा माहौल झूम उठा। उन्होंने गीत डाली झूमा, खुश तू रोहे मेरिया बाइटुआ, भाई जी बात है ऐसी, चुड़ पूरा जाना चुड़पुरा, भाई जी ठीक ठाक, ओ री आजा तू बेश मेरी कारो दी और आज म्हारे पिणी पिलानी जैसे गीत प्रस्तुत किए, जिन पर दर्शक झूम उठे। इसके बाद लोक गायिका रमना भारती ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। उन्होंने बैहनी महादेव, पाता पाना रा हो मेरी गंगिया और सगेतलि नाटी जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने मेले के सफल आयोजन की सराहना की और मेला कमेटी को एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। इस मौके पर भाजपा मंडल दलाश अध्यक्ष विवेक वर्मा, गुरमेल सिंह, संजीव ठाकुर, सुनील वर्मा, नवीन गुप्ता, पंचायत समिति अध्यक्ष दलीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें