काजा ( लाहौल-स्पीति) । वन मित्र भर्ती दस्तावेजों का सत्यापन 23 नवंबर को उपमंडलाधिकारी कार्यालय में किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी एवं वन मित्र इंगेजमेंट कमेटी काजा की अध्यक्ष शिखा ने बताया कि वन मित्र भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन उपमंडलाधिकारी कार्यालय काजा के कक्ष में 23 नवंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे वन मित्र अधिसूचना में उल्लेखित दस्तावेजों की मूल प्रति अपने साथ लेकर आएं।