फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मोहित, अवंतिका और आयुष को अनमोल रत्न से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू में मनाया सालाना समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बीसीएस शिमला एड्योक्स के निदेशक अजय डोड ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य संतोष खाची और स्कूल के अध्यक्ष रमेश खाची ने मुख्यातिथि का टोपी, शाॅल व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने पंजाबी, पहाड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। प्रधानाचार्य संतोष खाची ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर विद्यालय की साल भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम ने गोपाल शर्मा और राकेश वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने स्कूल के करीब 300 से अधिक बच्चों को शिक्षा, खेल, योग और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने पर सम्मानित किया। विद्यालय के अनमोल रत्न का अवार्ड मोहित आनंद, अवंतिका वर्मा और आयुष राठौर को दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले 9 बच्चों, जबकि राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले 41 और जिला स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले 51 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यापिका किरण वर्मा, शोभा मेहता, मीना कंवर, हेमलता शर्मा, पूजा ठाकुर, मीनाक्षी शर्मा, सविता चंदेल, कमल शर्मा, सचिन खाची और अमिता राजटा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें