फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल बाजार में 11 विक्रेताओं के किए चालान

विज्ञापन
चौपाल में सब्जी की दुकान के बार फोटो ​खिंचवाते फुड इंस्पेक्टर आतिश ठाकुर। संवाद 
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल बाजार में मनमाने रेट पर और गली-सडी सब्जियां बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। खाद्य निरीक्षक आतिश ठाकुर ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान 194 किलो फल और सब्जियां जब्त कीं और विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने की हिदायत दी गई। चौपाल के खाद्य निरीक्षक आतिश ठाकुर ने बताया कि विक्रेता मनमाने रेट पर सब्जियां और फल बेच रहे थे। 11 विक्रेताओं के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से विक्रेताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे मनमाने रेट पर सब्जियां और फल नहीं बेच सकते हैं। उन्हें रेट लिस्ट लगानी होगी और उपभोक्ताओं को उचित दर पर सब्जियां और फल बेचने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें