फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच-पांच से क्रेन से हटाए जाएंगे वाहन, स्पॉट पर होगी नीलामी

विज्ञापन
रामपुर में एनएच 5 पर लंबे समय से पार्क हुए वाहनों को हटाने के निर्देश। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर एनएच से खटारा, लावारिस और कंडम वाहनों को हटाने के फरमान
खनेरी से लेकर डकोलढ़ तक बेतरतीब पार्क हुए 39 वाहनों को हटाने के नोटिस जारी
नेशनल हाईवे पर सुचारु यातायात सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जारी किए आदेश
विकास खंड अधिकारी और नगर परिषद के कार्यकारी को व्यापक जागरूकता फैलाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
यातायात समस्या से जूझ रहे चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अब बेतरतीब खड़े वाहनों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कड़ी कार्रवाई करेगा। लंबे समय से नेशनल हाईवे-पांच पर खड़े करीब 39 वाहनों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर ये वाहन नहीं हटते, तो एनएचएआई क्रेन की मदद से इन वाहनों को हटाएगी और जरूरत पड़ी तो खटारा वाहनों की स्पॉट पर ही नीलामी की जाएगी। नेशनल हाईवे-पांच पर लंबे समय से कई वाहन यातायात व्यवस्था में रोड़ा बने हुए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में डकोलढ़ से लेकर खनेरी तक जगह-जगह ये वाहन खड़े किए गए हैं। इनमें कार, स्कूटर, बाइक और ट्रक भी शामिल हैं। नगर परिषद क्षेत्र के खनेरी वार्ड में 4, रामपुर में 8 और डकोलढ़ क्षेत्र में 31 वाहन ऐसे हैं, जो लंबे समय से खड़े हुए हैं और इन्हें यहां से हटाया नहीं जा रहा। इनमें से कई वाहन लावारिस हैं, तो कई वाहन कंडम हो चुके हैं। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौतियों भरा बना हुआ है। ऐसे में एनएच पर खड़े ये वाहन और परेशानी बढ़ा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रामपुर नगर परिषद क्षेत्र की सीमा में एनएच पर खड़े कुल 31 वाहनों की सूची तैयार कर प्रशासन को भेजी है। प्रशासन ने अब कड़ा संज्ञान लेते हुए इन वाहनों को एक सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रशासन ने एनएचएआई को सड़क से वाहन हटाने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी वाहन सात दिनों के भीतर हटाए जाने चाहिए, जो यातायात व्यवस्था में परेशानी बने हुए हैं। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता ने जारी एसओपी के तहत मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस जारी किए। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद भी यदि वाहन नहीं हटाए गए, तो उन्हें क्रेन की सहायता से हटाया जाएगा। इसके अलावा जर्जर वाहनों की मौके पर ही नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। एसडीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को यह सूचना विभिन्न समूहों में व्यापक रूप से प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी नप क्षेत्र में इसी प्रकार की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने और एनएच पर वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

रामपुर में एनएच 5 पर लंबे समय से पार्क हुए वाहनों को हटाने के निर्देश। संवाद

रामपुर में एनएच 5 पर लंबे समय से पार्क हुए वाहनों को हटाने के निर्देश। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें