फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमसी विषय को फिर से किया जाए शुरू, नहीं तो होगा आंदोलन : राहुल विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई रामपुर ने कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। विषय को जल्द शुरू नहीं किया गया, तो एसएफआई इकाई ने आंदोलन की चेतावनी दी। एसएफआई इकाई रामपुर ने बुधवार को कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। रामपुर इकाई के सचिव राहुल ने कहा कि जेएमसी विषय बंद होने से कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय में शिमला, मंडी, कुल्लू और किन्नौर जिले सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उच्च शिक्षा के अवसर सीमित होने से विद्यार्थियों को अपनी पसंद का विषय छोड़ना और दूसरे शहरों में जाकर पसंद के विषय में पढ़ाई करनी पड़ रही है। संगठन ने मांग की कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही जेएमसी विषय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए। विषय के संचालन के लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इकाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक सरकार जेएमसी विषय को पुन: शुरू करने का सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो इकाई कॉलेज के छात्र और छात्राओं को साथ लेकर महाविद्यालय परिसर में चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें