फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक सप्ताह बाद बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क पर दौड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग बहाल होते ही लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
बागीपुल-जाओं-ठारला बाधित सड़क सात दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुई। यातायात बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस सड़क के बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने में दिक्कतें पेश आ रही थीं। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग निरमंड की टीम ने सड़क को बहाल करने के लिए लगातार कार्य किया। संबंधित ठेकेदार और मशीनरी ऑपरेटरों ने भी सड़क खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सड़क के बहाल होने पर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा, संबंधित ठेकेदार और मशीनरी ऑपरेटरों का आभार जताया। लोगों ने कहा कि सात दिनों से बंद सड़क के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन सड़क खुलने से अब लोगों को बड़ी राहत मिली है। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें