नेरवा ( रोहडू )। उपायुक्त शिमला ने नेरवा तहसील में मनाए जाने वाले चिड़योली और पांजवी त्योहारों के अवसर पर पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाशों की तिथियों में बदलाव किया है। पूर्व में चिड़योली त्योहार के लिए 19 अगस्त तथा पांजवी त्योहार के लिए 14 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। अब इन तिथियों में संशोधन करते हुए चिड़योली त्योहार की छुट्टी मंगलवार, 18 अगस्त तथा पांजवी त्योहार की छुट्टी बुधवार, 16 सितंबर को घोषित की गई है। उपायुक्त की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार नेरवा तहसील में इन दोनों त्योहारों के अवसर पर अब संशोधित तिथियों के अनुसार स्थानीय अवकाश रहेगा।