फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्लॉक ऑफिस रामपुर से लेकर पाटबंगला तक एनएच पर पार्क नहीं होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने चुनावी मतगणना प्रक्रिया के चलते जारी किए निर्देश
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज मैदान पाटबंगला में पार्क होंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना प्रक्रिया रामपुर में रविवार को होगी। इसके चलते ब्लॉक ऑफिस से लेकर पाटबंगला मैदान तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा। प्रशासन ने चुनावी मतगणना प्रक्रिया के चलते इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने इस संबंध में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों, जिला परिषद और पंचायत समिति के उम्मीदवारों, मतगणना एजेंटों सहित आम जनता के वाहनों की पार्किंग के लिए रविवार को कॉलेज ग्राउंड पाटबंगला मैदान चिह्नित किया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक ऑफिस रामपुर से पाटबंगला मैदान तक एनएच-5 पर कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बारे में उपमंडल पुलिस अधिकारी रामपुर को भी निर्देश जारी किए हैं कि पाटबंगला मैदान में यातायात पुलिस तैनात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें