फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उरनी ढांक से अब सुबह पांच से रात साढ़े आठ बजे तक चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। नेशनल हाईवे पांच पर उरनी ढांक से अब रात 8:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। जिला प्रशासन ने मार्ग से वाहनों की आवाजाही के समय में बढ़ोतरी करके जिला सहित देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत दी है। नए निर्देशों के तहत अब सुबह 5:00 बजे से 8:30 बजे तक उरनी ढांक से वाहन गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

रात 8:30 बजे के बाद रिकांगपिओ से रामपुर की ओर आने वाले वाहन चोलिंग वाया उरनी और रामपुर से रिकांगपिओ जाने वाले वाहन टापरी-उरनी से होते हुए चोलिंग जाएंगे। गौर हो कि उरनी ढांक में नेशनल हाईवे पांच में पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया था। पहले एनएच पांच पर सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही हो रही थी।
वहीं अब समय में बदलाव कर यात्रियों और वाहन चालकों को राहत दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने वाहन चलाते समय चालकों से सावधानी बरतने की अपील भी की है। कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर एसएस राठौर ने बताया कि उरनी ढांक में नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही की समयसीमा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें