रिकांगपिओ में अग्निशमन के जवान साफ-सफाई अभियान करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में मंगलवार को अग्निशमन विभाग ने
क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। यह मुहिम अग्रसर प्रशामक सुंदर लाल काल्या की अगुवाई में चलाई गई।
इस दौरान कर्मचारियों ने अग्निशमन केंद्र के परिसर और मिनी सचिवालय के आसपास खुले में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित करके जलाया। सुंदर लाल काल्या ने बताया कि विभाग हर मंगलवार को सफाई अभियान चलाता है। इस मौके पर भगवान सिंह, पवन नेगी, कृष्ण कुमार, वेद राम, अशोक, सुभाष नेगी और कुलदीप नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।