फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शीलगांव में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

विज्ञापन
रामपुर के शीलगांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद 
विज्ञापन
शादी समारोह से घर लौटते समय पेश आया हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
तकलेच में 12/20 घाटी के शील गांव के पास वीरवार देर रात को एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक घायल हुआ है। इसका खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शादी समारोह से वापस घर आते समय पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान तकलेच के दरशाल गांव निवासी नरेश कुमार के तौर पर हुई है। नरेश कुमार 12/20 क्षेत्र के कमसारी गांव में शादी समारोह में गया था। वीरवार रात को घर वापस आते समय यह हादसा पेश आया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें