फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डकोलढ़ में आधुनिक सब्जी मंडी जल्द बनने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में 2 करोड़ से लेवलिंग और कटिंग कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

पिछले 8 साल से अधर में लटका है सब्जी मंडी का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 7 डकोलढ़ में 25 बीघा भूमि पर पिछले 8 साल से अधर में लटकी 12 करोड़ की लागत से बनने वाली आधुनिक सब्जी मंडी का जल्द निर्माण होने की उम्मीद जगी है। एपीएमसी ने रामपुर नगर परिषद के डकोलढ़ में सब्जी मंडी के निर्माण को लेकर प्रथम चरण में भूमि की लेवलिंग और कटिंग करने के लिए 2 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक महीने के बीच टेंडर अवार्ड होने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
रामपुर के डकोलढ़ में सब्जी मंडी का निर्माण होने से जिला किन्नौर, स्पीति, मंडी के करसोग, कुल्लू के सिराज और शिमला जिला के कुमारसैन उपमंडल के हजारों बागवानों और किसानों को फायदा मिलेगा। क्षेत्र के बागवानों और किसानों को काफी लंबे समय से सब्जी मंडी बनने का इंतजार है।
विज्ञापन

गौरलतब है कि 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने इसका शिलान्यास किया था। इसकी औपचारिकताओं को पूरा करने में एपीएमसी ने लगभग 8 साल का समय लगा दिया। अब 2025 में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। अब जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इंदिरा मार्केट स्थित सब्जी मंडी में किसानों और सब्जी विक्रेताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर किसानों को सब्जी मंडी तक वाहनों की सुविधा न होने से उत्पाद पहुंचाना कठीन हो जाता है। पार्किंग की कमी से वाहनों को मुख्य मार्ग में खड़े करने से दिक्कतें पेश आती हैं। सब्जी मंडी में भी जगह की कमी से उत्पाद रखना भी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में नई मंडी बनने से बागवानों व किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन

रामपुर किन्नौर, कुल्लू जिले के बागवानों को अपना सेब नारकंडा, ठियोग और अन्य मंडियों में ले जाना पड़ता है। ऐसे में आर्थिक तौर पर उन्हें नुकसान होता है। उधर,मार्केट सुपरवाइजर एवं इंचार्ज सब मार्केट यार्ड रामपुर सिकेंद्र ने बताया कि पहले चरण में 2 करोड़ की लागत से लेवलिंग और कटिंग का कार्य किया जाएगा। इसका कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर दुकानों का निर्माण, ऑक्शन शेड और पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 25 बीघा भूमि पर इस सब्जी मंडी का निर्माण किया जाना है। यहां पर आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा जिससे हजारों किसानों और बागवानों को अन्य मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें