फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वीर बालकों के बलिदान को किया नमन

विज्ञापन
काजा में आयोजित वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम भाजपा कार्यक्रर्ता। स्रोत:भाजपा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/काजा(लाहौल स्पीति)। लाहौल-स्पीति भाजपा कार्यकर्ताओं ने काजा आइपीएच रेस्ट हाउस में वीर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा ने वीर बालकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें कम उम्र में भी राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर बालकों के शौर्य से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। इस अवसर पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला महामंत्री राकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष डिम्दुल गटुक, किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष टशी ज्ञालसन, मंडल महामंत्री टकपा समतेन एवं मंडल महामंत्री कलजंग, मंडल उपाध्यक्ष वीर वैद्यया, मंडल आईटी संयोजक टकपा कारपा, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष गटुक नमज्ञाल सहित विभिन्न बूथों के अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें