बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी रामपुर में कार्यक्रम पेश करते बच्चें। संवाद
रामपुर बुशहर। वसंत पंचमी पर स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में प्रात: काल हवन का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्या, मुख्य समन्वयक, शिक्षकों और कक्षा छठी से आठवीं, नौवीं से 11वीं के विद्यार्थियों ने हवन में आहुतियां डालीं। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। इसके अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती मंत्र का जाप भी किया। साथ ही विद्यार्थियों ने वसंत पंचमी के महत्व पर भाषण और कविता पाठ किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने वसंत पंचमी पर आधारित एक नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर हिंदी, ओलंपियाड कला और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।