कांग्रेस के कार्यकर्ता खनेरी अस्प्ताल में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के जन्मदिवस पर रक्तदान कर
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला युवा कांग्रेस किन्नौर ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में राजस्व, बागवानी, जनजातीय एवं जन शिकायत निवारण मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार जगत सिंह नेगी का 68 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा। अस्पताल में मरीजों में फल भी वितरित किए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तेंजिन शेरब ने बताया कि हर वर्ष मंत्री जगत सिंह नेगी ने जन्मदिन पर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में मरीजों के साथ मनाया जाता है। इस दौरान तेंजिन शेरब उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, वेद प्रकाश उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, आमला कश्यप उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदेश, दिव्या नेगी उपाध्यक्षा जिला युवा कांग्रेस किन्नौर, दीपक, उपाध्यक्ष कल्पा ब्लॉक, रजनीश ढेरयान उपाध्यक्ष निचार ब्लॉक, राकेश सचिव, कमल खोशटो एवं कपिल और अन्य सक्रिय कार्यकर्ता शिल्पा, साक्षी, जिज्ञासा, सूर्या कांत, आनंद नेगी जवाहर सिंह मौजूद रहे।