फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वर्णिका शर्मा ने रील मेकिंग में जिला स्तर पर प्राप्त किया तृतीय स्थान

विज्ञापन
आनी स्कूल की छात्रा वर्णिका शर्मा ने रील मेकिंग में जिला स्तर पर तृतीय स्थान झटका: संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी की छात्रा वर्णिका शर्मा ने रील मेकिंग में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में मेरा युवा भारत जिला कुल्लू ने नशा मुक्त विकसित भारत कार्यक्रम के तहत किया। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित रील मेकिंग , पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, कविता पाठ और लोक गायन सहित कई प्रतियोगिताएं ऑनलाइन और ऑफलाइन करवाई गईं। प्रतियोगिता में जिलेभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला प्रशासन ने विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आनी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी और पाठशाला नशा मुक्ति समन्वयक प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने कहा कि वर्णिका शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्वयंसेवी खुशबू ठाकुर और अर्चना कश्यप ने भी नशा निवारण पर सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत दीं। महिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा ठाकुर ने बताया कि पाठशाला के सभी स्वयंसेवियों का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया जा चुका है। जहां वे ऑनलाइन मोड में विभिन्न इवेंट में अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित कर रहे हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य शालू गुप्ता और सभी स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी। कहा कि नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नशे से बचाव कर समाज को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें