फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी( कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में वीरवार को को इंग्लिश लिटरेरी सोसायटी ने वर्स एंड वॉइस विषय पर एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. संगीता नेगी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें पोएट्री रेसिटेशन प्रतियोगिता में पहला स्थान मधुबाला, दूसरा स्थान चेतना और तीसरा स्थान प्रिया ने प्राप्त किया। न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान रिया, दूसरा स्थान सुनिधि और तृतीय स्थान रिया ने प्राप्त किया। एक्सटेंपरी प्रतियोगिता में पहला स्थान छयाल सिंह, दूसरा स्थान चांद किशोर और तीसरा स्थान गौरव ने प्राप्त किया I स्किट में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए विभूति शर्मा और नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए रवीना को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रम छात्रों में रचनात्मक क्षमता को विकसित करते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रो. निर्मल सिंह शिवांश और प्रो. भुवनेश्वर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें