फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी स्कूल रामपुर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। देशभक्ति के उत्साह और नशामुक्त समाज का संकल्प लेते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. वर्षा सूद ने किया। समारोह में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना विकसित करने के लिए देशभक्ति पर आधारित फिल्में दिखाई गईं और देश प्रेम से भरपूर भाव प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. वर्षा सूद ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन राष्ट्र प्रेम, अनुशासन और समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें