रोहड़ू।
सरस्वतीनगर कॉलेज में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में रोजगार और कॅरिअर की संभावनाओं से अवगत करवाया गया। इस सत्र का आयोजन अकादमिक समिति, कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल और समान अवसर प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन, सेवा प्रबंधक अखिल धांटा, एसबीआई लाइफ के क्षेत्र प्रबंधक अभिषेक शर्मा, एसबीआई क्रेडिट कार्ड से अक्षिता शर्मा, डिजिटल टीम लीडर प्रिया, मुकेश और हरीश चौहान ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। विद्यार्थियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से कॅरिअर संबंधी प्रश्न पूछे।