फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड स्कूल के स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, संवारे रास्ते

विज्ञापन
निरमंड स्कूल के स्वयं सेवी खस्ताहाल सडक़ को संवारते हुए। संवाद
विज्ञापन
सात दिवसीय विशेष शिविर में हो रहा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर चल रहा है। पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। सोमवार को स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पड़े कूड़े-कचरे को एकत्रित कर ठिकाने लगाया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल के लिए बने रास्ते और सड़क को भी संवारा। स्वयंसेवियों ने रास्ते को दुरुस्त किया, जबकि सड़क पर बने गड्ढों को भरा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बबीता कश्यप और श्याम रांटा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवी रोजाना साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर समाज को जागरूक कर रहे हैं। सात दिवसीय इस शिविर के तहत स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति जनजागरण रैली जैसे कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें